Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

दिल्ली के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ये धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्कूल की दीवार के पास हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बम धमाके के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार भी देखा गया। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।विस्फोट में कुछ दुकानें और एक कार को नुकसान पहुंचा है।

डीएफएस अधिकारियों ने कहा, "हमें सुबह 7.50 बजे सीआरपीएफ स्कूल की चारदीवारी के पास विस्फोट के संबंध में एक कॉल मिली। हमने तुरंत दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है।" पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।