Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

निचली अदालत से सीएम केजरीवाल को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की अदालत ने उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े एक सीबीआई केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल को तीन दिन की हिरासत में पूछताछ खत्म होने के बाद सीबीआई ने अदालत में पेश किया।

सीबीआई ने केजरीवाल के लिए 14 दिन की जेल की मांग करते हुए कहा कि "जांच और न्याय के हित में" उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। स्पेशल जज सुनेना शर्मा ने याचिका मंजूर करते हुए कहा कि केजरीवाल को 12 जुलाई को अदालत में पेश किया जाए। केजरीवाल को उनकी सरकार की उत्पाद शुल्क नीति में अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।