Breaking News

बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |   केरल हाई कोर्ट ने मंदिरों में गैर-हिंदुओं के बैन नियम पर सरकार से रिव्यू करने को कहा     |   महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलने पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचे विधायक रोहित पवार     |   SC ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को फाइनल करने एक और हफ्ते का समय बढ़ाया     |  

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी, पारा 41.2 डिग्री पर पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार देर रात धूल भरी तेज आंधी चली। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्लीवासियों को गुरुवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने बताया, "दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। नमी 39 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही।"

तापमान की बात करें तो, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के दूसरे मौसम केंद्रों, जैसे नजफगढ़ में 44.4 डिग्री सेल्सियस और नरेला में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बुलेटिन के मुताबिक, आया नगर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

गुरुवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान पारा 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।