Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। इस बीच, कई इलाकों में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह नौ बजे से छह निगरानी स्टेशनों ने 'बहुत खराब' एक्यूआई दर्ज किया, जबकि दूसरे स्टेशनों ने 'खराब' और एक स्टेशन ने 'मध्यम' वायु गुणवत्ता दर्ज की।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।