Breaking News

वेस्ट एशिया संघर्ष पर 'इनफॉर्मल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स' की मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद     |   रविवार को नोएडा में अखिलेश यादव की रैली, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद     |   दुबई में एयर डिफेंस डिपो नष्ट करने के ईरान के दावे को यूक्रेन ने बताया गलत     |   अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे, रोड शो में लेंगे हिस्सा     |   फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा     |  

दिल्ली पुलिस ने सीएम ममता के दावों का किया खंडन, कहा- बंग भवन के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुरक्षा का हिस्सा

Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन दावों का खंडन किया, जिनमें उन्होंने राजधानी में एसआईआर प्रभावित परिवारों को परेशान किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने बताया कि बंग भवन के बाहर पुलिस की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थी।

इससे पहले बनर्जी ने चाणक्यपुरी स्थित भवन के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस की और चुनाव आयोग की बैठक के लिए टीएमसी द्वारा पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाए गए परिवारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

उन्होंने परिसर में भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया। उनके दावों का खंडन करते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त (धारणा प्रबंधन एवं मीडिया प्रकोष्ठ) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी बंग भवन में दाखिल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “हमने बंग भवन में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित नहीं किया और न ही लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई। भवन के बाहर पुलिस की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थी क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है।”

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमें भवन में उनके दौरे के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था और हमने उनके लिए उचित व्यवस्था की थी।