Breaking News

‘ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प लिया’, बोले इजरायली रक्षा मंत्री     |   ईरान के IRGC ने इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की पुष्टि की     |   ईरान के खूजस्तान में अमेरिकन-यूएस एक्सिस से जुड़े 42 संदिग्ध गिरफ्तार     |   ‘अस्थायी सीजफायर’ के बदले होर्मुज को फिर नहीं खोला जाएगा: ईरानी अधिकारी     |   वेस्ट एशिया संघर्ष के बीच एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह अमेरिका दौरे पर पहुंचे     |  

दिल्ली में ठंड-कोहरे और पॉल्यूशन का ट्रिपल अटैक

दिल्लीवासी फिलहाल ठंड और कोहरे के साथ ही पॉल्यूशन का भी अटैक झेल रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में सर्दी बढ़ी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ। सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण भी बहुत बढ़ गया है। राजधानी में लगातार तीसरे दिन एय्कूआी 400 पार दर्ज किया गया है। जिससे सुबह के समय कोहरे के साथ ही स्मॉग भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में आज अधिकतर जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में 21 और 22 दिसंबर को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 23 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दिन भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं 24 और 25 दिसंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों का एक्यूआई 450 से अधिक दर्ज किया गया। जिनमें बवाना, आनंद विहार, अशोक विहार, मुंडका, नेहरू नगर आदि शामिल हैं। इस दौरान सबसे कम एक्यूआई मंदिर मार्ग का 265 पर दर्ज हुआ।