Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली की एयर क्वालिटी में मामूली सुधार

दिल्ली में शनिवार सुबह हवा चलने से पॉल्यूशन कम हुआ। इससे एयर क्वालिटी में मामूली सुधार हुआ। एक्यूआई का हर घंटे अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह एक्यूआई 290 दर्ज किया गया जो खराब कैटेगरी में आता है। शुक्रवार सुबह एक्यूआई 362 था।

जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 88 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार जताए हैं।