Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

दिल्ली: सुबह तेज हवा चली और साफ आसमान दिखा

दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ ​दिखा और उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह के समय हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है और हल्का कोहरा भी हो सकता है।

विभाग ने कहा कि दोपहर तक उत्तर पश्चिम दिशा से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है। ये गति रात तक घटकर 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है।