Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

दिल्ली: झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया। वाटर लॉगिंग की वजह से लोगों कोे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गीता कॉलोनी और शास्त्री पार्क में सबसे ज्यादा पानी भरा हुआ है। सड़कें पानी में डूब चुकी है। हालात ऐसे है कि लोगों का बाहर निकला भी मुश्किल हो रहा है। फिरोज शाह रोड और प्रीत विहार इलाके में भी पानी भरा हुआ है।

कनॉट प्लेस में भी ऐसा ही हाल है। पानी भरने से यहां काफी जाम लग गया। गाड़ी के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन भर हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।