Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दिल्ली: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात पैसों के लेन-देन के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को रात करीब आठ बजे गोलीबारी की वारदात की जानकारी मिली।

पीड़ितों की पहचान मनीष और उनके कर्मचारी प्रवीण और कुलबीर के रूप में हुई है। तीनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले के सिलसिले में दो लोगों आशीष और दीपक की तलाश कर रही है। ये दोनों बिल्डिंग बनाने वाला मेटेरियल बेचने का काम करते हैं। शुरूआती जांच के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन मेटेरियल के लिए पेंडिंग पेमेंट को लेकर पीड़ितों और आरोपितों के बीच विवाद था।

झगड़े के बाद आशीष ने पीड़ितों पर उनके ऑफिस में गोलीबारी की। नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपितों को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।