Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

Delhi Pollution: प्रदूषण के साथ अस्पतालों में बढ़ने लगे सांस के मरीज

दिल्ली के अस्पतालों में सांस संबंधी रोगियों की संख्या में इन दिनों तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉक्टर के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से सांस के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। दिल्ली की खराब हवा ने बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ज्यादा असर डाला है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनके पास आने वाले ज्यादातर मरीज फेफड़े, कान, नाक और आंखों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित होते हैं। दिल्ली सरकार ने शहर में खराब हवा को सुधारने के लिए ज्यादा संवेदनशील जगहों पर पानी का छिड़काव और लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की।