Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए दिल्ली पुलिस ने किए हैं विशेष इंतजाम

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए सिर्फ दो दिन बाकी हैं और पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

रोहिणी जिले के डीसीपी डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि टीम को बूथ पर क्या करें और क्या न करें के बारे में ठीक से जानकारी दे दी गई है। 

ग्रामीण इलाकों और हरियाणा से सटे सीमावर्ती इलाके के संबंध में सिद्धू ने कहा कि तस्करों और जुआरियों को पकड़ने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

इसके अलावा कई संवेदनशील पोलिंग केंद्रों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। दिल्ली में छठे फेज में 25 मई को में वोटिंग होनी है।