Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

दिल्ली सरकार और CRRI ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए साथ काम शुरू किया

दिल्ली की सड़कों पर बार-बार बनने वाले गड्ढों को ठीक करने के लिए शनिवार को एक नया तरीका निकाला गया। दिल्ली सचिवालय के पास 'इकोफिक्स' नाम की सामग्री से गड्ढा भरने का लाइव प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईआर यानी वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और सीआरआरआई यानी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थानने किया था। इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

इकोफिक्स तकनीक से तेजी से और टिकाऊ तरीके से गड्ढों की मरम्मत की जा सकती है। इससे उम्मीद है कि दिल्ली की सड़कों पर सफर और आरामदायक होगा।