Breaking News

चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |   ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, TMC छात्र परिषद की रैली में HC आदेश के उल्लंघन का आरोप     |   एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |  

दिल्ली: शाहदरा में चार मंजिला इमारत झुकी, अधिकारियों ने खाली करने का नोटिस जारी किया

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के पास बिहारी कॉलोनी में चार मंजिला इमारत गुरुवार को झुक गई है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इमारत और आस-पास की बाकी इमारतों को खाली करने का नोटिस जारी किया। झुकी हुई इमारत को सहारा देने के लिए बल्लियों का इस्तेमाल किया गया। फर्श बाजार पुलिस थाने से पुलिस की एक टीम को नजर रखने के लिए मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सभी से इस क्षेत्र से दूर रहने का अनुरोध कर रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी इमारत की जांच कर रहे हैं और इमारत पर खाली करने का नोटिस भी चिपका दिया गया है।"