Breaking News

घातक विस्फोट के बाद मणिपुर में हिंसा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू और इंटरनेट किया बंद     |   शांति वार्ता विफल होने पर ट्रंप ने ईरानी प्रशासन पर की आपत्तिजनक टिप्पणी     |   असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही है मदद     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |  

दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी और AAP नेताओं ने सड़कों का निरीक्षण किया

दिल्ली में सोमवार की सुबह छह बजे के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और एएपी नेताओं ने हर विधानसभा क्षेत्रों में टूटी हुई सड़कों का जायजा लिया। दिल्ली के ओखला इलाके में टूटी हुई सड़कों का सोमवार को निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि दो दिन तक लगातार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उन्होंने निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कें टूटी हुई हैं।आज दिल्ली सरकार के सारे मंत्री सड़कों पर उतरे हुए हैं। मैंने साउथ दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। ये फैसला रविवार को मंत्रियों की हुई बैठक में लिया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज हमने सड़कों का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों को ठीक करने के निर्देष दिए।

एएपी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मैंने और सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कुछ सड़कों का निरीक्षण किया। हमने पाया कि कई सड़कें खराब हालत में हैं। कुछ जगहों पर काम चल रहा था और सड़क पिछले सात से आठ महीनों से खोदी हुईं थी, कुछ जगहों पर गड्ढे खुले पड़े हैं।