Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

CM आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बीती रात गोविंदपुरी में हुए हंगामे को लेकर सीएम आतिशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. गोविंदपुरी पुलिस ने सीएम आतिशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 188 के मामले में केस दर्ज किया है. पुलिस ने आतिशी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. 

दिल्ली पुलिस ने दूसरा मुकदमा आतिशी के समर्थकों के खिलाफ दर्ज किया है. पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की. इलेक्शन कमीशन का सदस्य बनकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे का रास्ता रोका था. रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी पुलिस ने कलंदरा दर्ज किया गया है.