Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

AAP मुख्यालय के पास बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल से सीएम पद छोड़ने की मांग की

दिल्ली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय के पास बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन सहित कई नेता शामिल हुए।

अरविंद केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। मंगलवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में अरविंद केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली और हाई कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही माना और अब केजरीवाल अपनी याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा, "25 मिनट तक दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश उन्होंने अपने जजमेंट के अंदर केवल इसी बात का बखान किया है कि किस तरह से अरविंद केजरीवाल इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके बावजूद भी अगर वो इस्तीफा नहीं दे रहे हैं तो ये उनके लिए उनकी पार्टी के लिए बहुत ही दुख की और शर्म की बात है। अब दिल्ली के लोगों का विश्वास वो पूरी तरह खो चुके हैं।"