Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने विपक्ष के 21 विधायकों को 3 दिन के लिए किया सस्पेंड

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हुए हंगामे के चलते सदन की तीन दिवसीय कार्यवाही से विपक्ष के 21 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है. अब विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे. अमानतुल्लाह खान आज विधानसभा में अनुपस्थित थे इसलिए उन्हें निलंबित नहीं किया गया है.

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. विधानसभा की आज की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे. स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के कई विधायकों को विधानसभा से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया.