Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दुनिया के टॉप 100 अस्पतालों में शामिल हुआ दिल्ली का AIIMS

अमेरिका की साप्ताहिक समाचार पत्रिका ‘न्यूजवीक’ और जर्मनी की संस्था ‘स्टेटिस्टा’ द्वारा विश्व के 2024 के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की रैंकिंग में दिल्ली स्थित एम्स को वैश्विक स्तर पर 97वें सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के रूप में चुना गया है। चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और अस्पताल को इसकी स्वास्थ्य देखभाल, उन्नत चिकित्सा अनुसंधान और किफायती उपचार के लिए मान्यता दी गई है। ‘न्यूजवीक-स्टेटिस्टा’ की रैंकिंग के छठे संस्करण में 30 देशों के 2,400 से ज्यादा अस्पतालों का विभिन्न आधारों पर मूल्यांकन किया गया है।

भारत के दो अन्य अस्पतालों को भी वैश्विक सूची में स्थान मिला है।  गुड़गांव के मेदांता अस्पताल को इस सूची में 146वां पायदान मिला है। इसे हृदयरोग, कैंसर और अंग प्रतिरोपण जैसी विशेषताओं में अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के लिए मान्यता दी गई है। चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) को 228वां स्थान मिला है।