Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस के लिए कई स्तरों पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। 70 से ज्यादा कंपनियां और 15 हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अकेले नई दिल्ली जिले में 15 हजार सुरक्षाकर्मियों की छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "डेटा-आधारित चेहरे की पहचान और वीडियो एनालिटिक्स से लैस 2,500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परेड मार्ग पर 200 से ज्यादा इमारतों को सील किया गया है।

पूरी राजधानी में शनिवार शाम से ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो गई। निगरानी के लिए भारी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं। किसी भी साइबर गड़बड़ी को नाकाम करने के लिए जानकार भी मुस्तैदी से जुटे हैं।

दिल्ली पुलिस ने चेहरों को पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस जगह-जगह गाड़ियां तैनात की हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली, उत्तर और मध्य दिल्ली जिलों में सुरक्षा के लिहाज से घरों की छतों पर करीब चार हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।