Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली में एक ही दिन में भरे जाएंगे 3,400 गड्ढे, प्रवेश वर्मा बोले- हमने अच्छा काम करके दिखाया

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमने कम समय में अच्छा काम करके दिखाया है। एक बड़ा रिकॉर्ड आज बनने जा रहा है। हमने 3400 गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कार्य का निरीक्षण करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क क्षेत्र का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी ने मानसून से ठीक पहले अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत 1,400 किलोमीटर सड़क नेटवर्क पर सभी गड्ढों की पहचान की और उन्हें जियो-टैग किया।