Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली: फ्लाईओवर पर गाय आने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने अपना काफिला रुकवाया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला बुधवार दोपहर हैदरपुर फ्लाइओवर पर करीब 15 मिनट तक रुका रहा, क्योंकि गायों का एक समूह सड़क पर आ गया था। मुख्यमंत्री ने अपनी कार से उतरकर गाय को सड़़क से अलग किया और अफसरोंं को मौके पर बुलाया।

सीएमओ के एक अधिकारी के अनुसार रेखा गुप्ता ने आवारा मवेशियों के लिए उचित आश्रय में रखने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के वार्षिक बजट में 'मॉडल गौशाला' (आधुनिक गाय आश्रय) स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रही गुप्ता ने कहा कि घुमनहेरा गांव में आश्रय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसका उद्देश्य गायों की सुरक्षा, दूध उत्पादन में सुधार और पशु चिकित्सा देखभाल करना है। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट में कुल एक लाख करोड़ रुपये के परिव्यय की घोषणा की।