Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे, CM रेखा गुप्ता ने जारी की ‘कार्य- पुस्तिका’

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी नीत सरकार के शुक्रवार को 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों के संबंध में एक ‘कार्य- पुस्तिका’ जारी की। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने अपनी टीम के सभी मंत्रियों और कर्मियों को उनके काम के लिए बधाई दी। 

बीजेपी नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उसकी उपलब्धियों को पेश करने वाली कार्य पुस्तिका जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘ये कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि कार्यपुस्तिका है। सरकार द्वारा किए गए सभी काम इसमें जोड़े जाते रहेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री अन्य मंत्रियों और पार्षदों के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे। रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘हम न केवल अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा देंगे, बल्कि लोगों से उन कामों पर भी राय मांगेंगे, जिन्हें आने वाले दिनों में किए जाने की आवश्यकता है।’’ 

मुख्यमंत्री ने बताया कि शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम में लोगों को पिछले 100 दिन की सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।