Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

फिलहाल कोई आपात स्थिति नहीं...कोविड अब मौसमी वायरस की तरह, बोली दिल्ली CM रेखा गुप्ता

दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 100 के पार होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भरोसा दिया कि हालात नियंत्रण में है और उन्होंने वायरस की तुलना मौसमी फ्लू से की।

सीएम गुप्ता ने कहा, "देखिए ये किसी भी प्रकार की इमरजेंसी या अलार्मिंग सिचुएशन नहीं है। कोविड जैसा पिछले दिनों में हमने देखा कि ये एक तरह का ऐसा वायरल हो गया है कि जिसके कारण से केवल खांस-जुकाम आता है, उसी तरह का ये सीजनल वायरस है और पूरी तरीके से स्थिति कंट्रोल में है।"

उन्होंने लोगों से डरने या चिंता न करने की अपील की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड के 104 सक्रिय मामले सामने आए हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने कोविड-19 पर एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अस्पतालों से बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को कहा गया था।