Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की 3 नई गारंटी, 500 रुपये में सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली देने का वादा

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अगर वो दिल्ली में सत्ता में आई तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। 

रेड्डी ने कहा, ‘‘कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वो अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी।’’ कांग्रेस ने छह जनवरी को अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, जिसमें सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया। 

पार्टी ने आठ जनवरी को अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया। पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का भी वादा किया। 

दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।