Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी प्रमुख के तौर पर दो साल पूरे, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर दो साल पूरे किए। इस दौरान राहुल गांधी की अगुवाई में कई नेताओं ने पार्टी में उनके योगदान की सराहना की। खरगे ने 26 अक्टूबर, 2022 को औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। वो 24 सालों में इस पद पर चुने जाने वाले पहले गैर-गांधी थे। 

82 साल के कांग्रेस प्रमुख ने शनिवार को राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने आवास पर दो केक काटे। अपने अध्यक्ष पद के दो सालों के दौरान, खरगे ने 2024 के आम चुनावों में पार्टी की अगुवाई की, जहां कांग्रेस ने 2019 में 52 सीटों से अपनी सीटों की संख्या में सुधार करते हुए 99 सीटें जीतीं। 

कांग्रेस ने 2022 में हिमाचल प्रदेश, 2023 में कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनाई और हाल ही में हुए चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि, कांग्रेस ने 2023 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता खो दी और उनकी अगुवाई में हरियाणा और मध्य प्रदेश में सत्ता में वापस आने में विफल रही। 

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खरगे के 10, राजाजी मार्ग वाले आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। खड़गे के केक काटने के बाद, गांधी ने उन्हें केक परोसा और फिर केक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूसरे लोगों को परोसा।

पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन और एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश, कुमारी शैलजा, रमेश चेन्निथला और तारिक अनवर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।