Breaking News

वेस्ट एशिया संघर्ष पर 'इनफॉर्मल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स' की मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद     |   रविवार को नोएडा में अखिलेश यादव की रैली, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद     |   दुबई में एयर डिफेंस डिपो नष्ट करने के ईरान के दावे को यूक्रेन ने बताया गलत     |   अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे, रोड शो में लेंगे हिस्सा     |   फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा     |  

सीएम योगी ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, कहा- पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा देंगे नितिन नबीन

New Delhi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किया और अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके भी उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई ऊर्जा-दिशा मिलेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती प्राप्त होगी।" सीएम ने आशा जताई कि उत्तर प्रदेश को भी आपका निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आप अंत्योदय के पथ पर चलते हुए अपनी निष्ठा व समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में 'राष्ट्र प्रथम' के भाव को और सुदृढ़ करेंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।