Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने की पूजा, PM मोदी के नेतृत्व की सराहना की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किशनगंज स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देशसेवा में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए भी लगातार काम किया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना भी की।