Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

CM रेखा गुप्ता ने मैडम भीकाजी कामा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- देशभक्ति की मिसाल थीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मैडम कामा के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विदेशी धरती पर भारत का ध्वज फहराकर मैडम भीकाजी कामा ने देश के स्वाभिमान और आजादी की आवाज को दुनिया तक पहुंचाया। उनका जीवन देशभक्ति और राष्ट्र के लिए समर्पण की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि मैडम भीकाजी कामा ने भारत की स्वतंत्रता के लिए विदेश में रहते हुए भी लगातार आवाज उठाई और देश की आजादी के आंदोलन को मजबूती दी। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मैडम भीकाजी कामा के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मैडम भीकाजी कामा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख महिला सेनानियों में शामिल थीं। उन्होंने विदेशी धरती पर भारत की आजादी की आवाज बुलंद की और देश के सम्मान का परचम फहराया। उनकी पुण्यतिथि पर देश ने उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। मैडम भीकाजी कामा का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।