Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रदर्शन की तारीख और समय खुद तय कर सकती है।

CJP कार्यकर्ता सौरव दास ने पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस आमतौर पर किसी भी प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले संपर्क करने को कहती है। अब पार्टी ने पुलिस को ही प्रदर्शन की तारीख और समय तय करने का विकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता आशुतोष रांका ने भी कहा कि वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस से तारीख मांगेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस उन्हें जल्द जवाब देगी। अगर 24 घंटे के भीतर कोई जवाब नहीं मिलता है, तो पार्टी आगे की रणनीति पर फैसला करेगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की योजना बनाई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस विरोध मार्च का आह्वान किया है। यह मार्च सोमवार दोपहर कनॉट प्लेस से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट की ओर जाएगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लोकतंत्र के लिए मार्च। न्याय के लिए मार्च। चलो दिल्ली।" उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई है। रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी सांसदों के साथ बैठक के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की सहमति नहीं मिलने के बावजूद विरोध मार्च जारी रखने की योजना है।

प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की भी जानकारी दी गई है। अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत जरूरी कदम उठाए गए हैं।