Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने जिम मालिक की गोली मारकर हत्या की

साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में गुरुवार रात दो बाइक सवार हमलावरों ने 35 साल के आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी. डिप्टी पुलिस ऑफ कमिश्नर अंकित चौहान ने कहा कि जीके एक पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों को कुछ गोली के खोखे और खाली कारतूस मिले। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि सीआर पार्क निवासी नादिर शाह को गोली लगी थी।

अंकित चौहना ने कहा, "यहां पर एक कॉल आती है जो पौने 11 बजे के आसपास कि यहां पर गोली चली हैं और जिसको गोली लगी है उसको हॉस्पिटल लेकर जारहे हैं। इससे मालूम चलता है कि नादिर अहमद नाम का एक आदमी है इसको कुछ गोलियां लगी हैं उसको मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया है यहां से। ये जिम चलाता है पार्टनरशिप में तो आज इनके साथ आज किसी ने फायरिंग कर दी।

सवाल: कितने राउंड गोली चली हैं? क्या आपसी रंजिश है और जो बदमाश हैं वो किस चीज से आए थे।? जवाब: सात से आठ राउंड गोलियां चली है कम से कम।" नादिर शाह यहां पार्टनरशिप के आधार पर जिम चलाते थे। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं से जांच जारी है। पुलिस ने गैंगवार की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।