Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बीजेपी CEC की बैठक आज, दिल्ली चुनाव के लिए हो सकता है कई नामों का ऐलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक में दिल्ली चुनावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस बैठक में BJP के वरिष्ठ नेता स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर उसका एलान करेगी.

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य CEC सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. इससे पहले BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. अब बाकी बची 41 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देगी.

तारीखों का हुआ एलान

दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा. वहीं, 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है. इसके पहले ही विधानसभा चुनाव कराने हैं. साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत मिली थी. जबकि, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं.

क्या है दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 10 जनवरी तक जारी कर दी जाएगी. इसके बाद से नामांकन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा जिसकी आखिरी तारीख 17 जनवरी तय की गई है. वहीं, 18 जनवरी को नामांकन के पत्रों की जांच की जाएगी. नाम वापसी का अंतिम दिन 20 जनवरी को तय किया गया है. दिल्ली के लोग 5 फरवरी को मतदान करेंगे और 8 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी.