Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने चौथी सूची जारी की, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को टिकट

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी ने ग्रेटर कैलाश सीट से एएपी नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को मैदान में उतारा है। इससे पहले, बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 29-29 प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी की थी। इसके बाद एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी।

 इस प्रकार बीजेपी अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि बीजेपी बाकी बची दो सीटों में एक सीट सहयोगी जेडीयू को दे सकती है जबकि दूसरी सीट अपने किसी अन्य सहयोगी को दे सकती है। 

शिखा राय पेशे से वकील हैं और वो 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं। उन्हें भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वो बीजेपी की दिल्ली ईकाई में सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष के पद के आलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। 

बीजेपी ने बवाना से रवीन्द्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल और बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट दिया है। दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। मतदान पांच फरवरी को है जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।