Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

BJP ने ईद से पहले 'सौगात-ए-मोदी' अभियान शुरू किया, 32 लाख वंचित मुसलमानों को बांटी 'मोदी किट'

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अल्पसंख्यक मोर्चा ने मंगलवार को ईद से पहले देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को विशेष किट वितरित करके सहायता देने के लिए 'सौगात-ए-मोदी' अभियान शुरू किया।

अभियान का मकसद ये तय करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के ईद मना सकें। इस प्रयास के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32,000 कार्यकर्ता देशभर की 32,000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेंगे और उनकी सहायता करेंगे।

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा, "मोदीजी की सरकार जब से आई है, सबका साथ-सबका विकास लेकर हम चल रहे हैं। संसाधनों पर सबका बराबर का हक है।" "मोदी किट" में खाद्य सामग्री, कपड़े और पारंपरिक ईद के व्यंजन जैसे सेवइयां, खजूर, सूखे मेवे और चीनी सहित विभिन्न वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा, किट में महिलाओं के लिए सूट और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा के कपड़े भी शामिल हैं।