Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली करोल बाग में 'जन औषधि केंद्र' का किया दौरा, स्टोर के मालिक-कर्मचारियों से की बातचीत

New Delhi: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को 'जन औषधि केंद्र दिवस' के अवसर पर करोल बाग में एक मेडिकल स्टोर का दौरा किया। बांसुरी को मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाओं का मूल्यांकन करते हुए देखा गया और स्टोर के मालिक और कर्मचारियों से बातचीत की।

दुकान का दौरा करने के बाद, उन्होंने कहा, "देश में 15000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खुल चुके हैं। आज करोल बाग जिले में हम ऐसे जन औषधि केंद्र में आए हैं जहां पर नीतू दीदी इसको चलाती हैं। मेरे साथ पीछे आप देखेंगे कि उनका पूरा स्टॉफ है। मेरे साथ लाभार्थी सैनी अंकल भी खड़े हैं। यहां पर हमने आकर पाया कि इतनी मुश्किल मुश्किल बीमारी जो आजकल हर किसी को हो गई है। जैसे डायबिटीज हो गई, बीपी हो गया। डायबिटीज तक की दवाई आपको यहां पर 91 प्रतिशत सस्ती मिलती है।"