Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

BJP विधायक ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को लिखा पत्र, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने पर कार्रवाई की मांग की

शकूर बस्ती के विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर "सार्वजनिक जगहों पर नमाज के कारण होने वाली असुविधा" को रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 25 मार्च को लिखे अपने पत्र में सिंह ने दावा किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से यातायात और आवश्यक सेवाएं बाधित होती हैं। 

उन्होंने पत्र में लिखा, "हमारे शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को असुविधा होती है। कई बार इस कारण एंबुलेंस, स्कूल बसें और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।" 

सिंह दिल्ली में बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख हैं, जिसे शहर में पुजारियों के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए 2022 में बनाया गया था। एएपी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी विधायक की मांग पर सवाल उठाया है। 

उन्होंने कहा, "हमारे संविधान में, हर व्यक्ति को सरकार के हस्तक्षेप के बिना अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। सरकार का काम चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करना है। बेहतर होगा कि बीजेपी शांति भंग करने की कोशिश न करे।"