Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

आतिशी चुनी गईं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को आज आम आदमी पार्टी ‘एएपी’ के विधायकों की बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। ‘एएपी’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 22 विधायक - जिनमें कालकाजी से विधायक आतिशी भी शामिल हैं - बैठक में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के कामकाज के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।