Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

कांग्रेस ने AAP को बताया एल्कोहल एफेक्टेड पार्टी, कहा- दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर दिया

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ राजधानी में राजनैतिक पारा बढ़ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर उसे कूड़े के ढेर में तब्दील करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने एएपी को एल्कोहल एफेक्टेड पार्टी बताया।

कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी के एक विधायक का ऑडियो टेप जारी किया है। पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि ऑडियो में एएपी विधायक शरद चौहान की आवाज है।

सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना की थी, जिसमें अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति भी शामिल थी। इसकी वजह से कथित तौर पर सरकारी खजाने को नुकसान हुआ था।

70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजों का ऐलान आठ फरवरी को किया जाएगा।