Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली में एयर क्वालिटी में सुधार, कई इलाकों में AQI खराब

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार सुबह थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। कई जगहों पर एक्यूआई 'खराब' वर्ग में था।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक शहर के 38 निगरानी केंद्रों में से सिर्फ मुंडका और शादीपुर में "बहुत खराब" एक्यूआई था।

मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे की संभावना बताई है। अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार को इसके 'बहुत खराब' वर्ग में पहुंचने की आशंका है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को एक्यूआई 233 था।