Breaking News

महाराष्ट्र GST कलेक्शन में नंबर वन रहा, FY 2025-26 में ₹2.51 लाख करोड़ जुटाए     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा     |   आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया     |   पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी: PAK विदेश मंत्रालय     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो, आमने-सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता     |  

आखिर दिल्ली में कितने लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

दिल्ली के लोगों के एक बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो चुकी है. यानी अब दिल्ली के लोग भी केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत फ्री इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. बता दें भाजपा सरकार से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी. तब दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं थी. लेकिन अब भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली वासियों के लिए यह योजना लागू कर दी गई है. इतना ही अब  दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख की जगह 10 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा। 5 लाख का केंद्र सरकार की ओर से और 5 लाख का टॉप अप दिल्ली सरकार की ओर से लोगों को दिया जाएगा.

दिल्ली में इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने होंगे. उसे दिखाकर ही लोगों को योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में फ्री इलाज का लाभ मिलेगा. सरकार ने इसके लिए कुछ पात्रताएं तय की हैं. दिल्ली के तकरीबन 30 लाख से ज्यादा लोगों को इस योजना के जरिए लाभ मिलने की उम्मीद है. अब लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा. उन लोगों को आखिर फ्री इलाज कैसे मिलेगा.

आपको बता दें आयोष्मान योजना के अलावा दिल्ली में पहले से ही दिल्ली आरोग्य निधि और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होगा वह इन योजनाओं के तहत लाभ ले सकेंगे. हालांकि आपको बता दें दिल्ली सरकार की ओर से इन योजनाओं में लाभ लेने के लिए भी अलग-अलग पात्रताएं तय की गई है. इसलिए आपको इस बारे में पता करना जरूरी होगा. क्या आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं.