Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से शख्स ने लगाई छलांग

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स मेट्रो स्टेशन की ऊंची बिल्डिंग पर पूरे एक घंटे तक लटका रहा। इतने लंबे समय तक बिल्डिंग से लटकने के बाद आखिरकार उसने छलांग लगा दी। हालांकि, उसके यह कदम उठाने से पहले ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन काफी देर तक दी गई समझाइश के बाद भी आखिरकार उनसे बिल्डिंग से छलांग लगा ही दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है, मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक के कूदने के बाद पुलिस की टीम उसे तुरंत लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने किन कारणों से यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स की पहचान करने की कोशिश भी कर रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक लोगों का मानना है कि बिल्डिंग से कूदने वाला शख्स आत्महत्या के इरादे से ही मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग में दाखिल हुआ था। उसने वहां से छलांग लगाने की कोशिश की और मेट्रो स्टेशन की रैलिंग से लटक गया। करीब एक घंटे तक वह रैलिंग से लटका रहा। इस दौरान पुलिस की टीम उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन एक घंटे बाद उसने वहां से छलांग लगा दी।

मेट्रो की रैलिंग से लटके शख्स को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। करीब एक घंटे तक चले पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन से शख्स का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से जाने की अपील भी की, लेकिन इस बीच शख्स ने रैलिंग से अपने हाथ छोड़कर सीधे नीचे छलांग लगा दी।