Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Delhi: अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी को लेकर AAP ने बीजेपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

दिल्ली में अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। डीडीयू मार्ग पर पुराने एएपी ऑफिस के पास जमा हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीजेपी ऑफिस की ओर बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरीकेड भी लगाए गए थे। 

प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए खान की पत्नी मरियम ने आरोप लगाया कि उनके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है। दिलीप पांडे और कुलदीप कुमार समेत एएपी विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।