Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों के नामों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है। इस सूची के मुताबिक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को उनके ही निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, गोपाल राय बाबरपुर से, इमरान हुसैन बल्लीमारान से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से और मुकेश कुमार सुल्तानपुर माजरा से चुनाव लड़ेंगे।

एएपी ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल कर राजधानी की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा था।