Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

AAP-Congress केवल मुस्लिम वोटों को बना रहे निशाना... कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप

दिल्ली में करावल नगर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार कपिल शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर "केवल मुस्लिम वोटों को निशाना बनाने" का आरोप लगाया है।

उन्होंने बीजेपी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के एक दिन बाद कहा, "देखिए आभारी हूं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने, गृह मंत्री जी ने, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने, सांसद मनोज तिवारी जी ने ये भरोसा जताया है कि करावल नगर विधानसभा सीट से मेरे को प्रत्याशी बनाया गया है, एक उत्साह है करावल नगर की जनता में। मैं पहले भी वहां से विधायक रहा हूं, मेरा माताजी भी वहां से जन प्रतिनिधि रही हैं। एक उत्साह और सकारात्मकता पूरे करावल नगर की जनता में और दिल्ली भी इस बार बदलाव की ओर जा रही है।"

कपिल मिश्रा ने कहा, "नहीं, जनता उत्साहित है। बीजेपी नेताओं में वो रिफ्लेक्ट हो रही है जनता की एनर्जी। जनता इस वक्त परिवर्तन के लिए वोट करने जा रही है, आक्रोश है। दिल्ली में 10 साल कोई काम नहीं हुआ। बदलाव चाहिए बहाना नहीं इस बार का मंत्र है।"

करावल नगर से बीजेपी प्रत्याशी ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस सीलमपुर के अलावा कहां जा सकती है या तो सीलमपुर जा सकती है। जामा मस्जिद जा सकती है या शाहीन बाग जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की कोई गति नहीं है, यही उनकी दुर्गति है और मुसलमानों के वोट के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कंपटिशन चल रहा है और दोनों को केवल मुस्लिम वोट दिख रहा है और दिल्ली की जनता भी इस बात को देख रही है कि आप लोग केवल मुस्लिम वोट पर फोकस कर रहे हो बाकि लोगों के अंदर इसका आक्रोश है और दिल्ली के लोग समझ रहे हैं कि इन्हें केवल मुस्लिम वोट चाहिए और किसी से इनका लेनादेना नहीं है।"

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान होगा।