Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक किए गए बंद

राजधानी में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध के चलते सुरक्षा कारणों से DMRC ने चार मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इस संबंध में डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर जानकारी दी।

डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डीएमआरसी की ओर से अगले निर्देश जारी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। 

दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इनमें जंतर-मंतर और उसके आसपास के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

ये 16 मेट्रो स्टेशन बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।