Breaking News

उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |   इजरायल का दावा- बेरूत में हिज्बुल्लाह का कमांडर हाशिम मारा गया     |   मिडिल ईस्ट जंग: होर्मुज खोलने के लिए ब्रिटेन ने बुलाई 35 देशों की मीटिंग     |   तेलंगाना: कोंडागट्टू मंदिर के पास शेड गिरने से 15 श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 100 फुट ऊंचा मोबाइल टावर गिरा, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार तड़के तेज हवा और बारिश के कारण 100 फुट ऊंचा एक मोबाइल टावर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक के निवासियों के अनुसार, ये घटना तड़के करीब चार बजे उस समय हुई जब तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (एएपी) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बी-2 सफदरजंग एन्क्लेव में भारी विरोध के बावजूद लगाया गया मोबाइल टावर बीती रात गिर गया। सोचिए, अगर यह दिन में गिरता या बी-2 की इमारतों की ओर गिरता तो क्या होता? ऐसी लापरवाही आपराधिक है!”