Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पड़ोसी से हुआ विवाद तो पड़ोसी ने लहराई पिस्टल, मुकदमा दर्ज

मेरठ में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गुस्से में अपने घर के दरवाजे से निकलता है फिर अपने हाथ एक बैग से पिस्तौल निकाल कर गाली गलौज करते हुए अपने घर के सामने दूसरे शख्स की ओर पिस्टल लोड कर तानते और गाली गलौज करते हुए धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है,वीडियो वायरल होने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । बताया जा रहा है पड़ोसियों में विवाद हुआ था

दरअसल पूरा मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का है जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पिस्तौल लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स का नाम रोहित है और उसके घर में चिनाई का कार्य चल रहा है जिसके चलते घर के बाहर रेत, बिल्डिंग मैटीरियल वगैरा पड़ा हुआ था, वही पड़ोस के रहने वाले विशाल से उस का किसी बात पर विवाद हो गया । रोहित ने गुस्से में अपने बैग से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर पड़ोसी के ऊपर तान दी । वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में मुकदमा लिख लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है,

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का है। इसमें शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है। पिस्टल के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। आपस में पड़ोसियों में किसी बात पर विवाद हुआ था,