Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई, 7 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Haryana: पिछले महीने जासूसी के संदेह में गिरफ्तार की गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा ​​को सोमवार को हिसार जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनके वकील ने ये जानकारी दी। वकील कुमार मुकेश ने कहा, "ज्योति की न्यायिक हिरासत आज समाप्त होनी थी, अदालत में पेश होने के बाद उनकी हिरासत अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।" 

नौ जून को अदालत ने मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और उनके मामले की सुनवाई 23 जून को तय की थी। 33 वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुई थी। हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था और बाद में अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा उनसे और पूछताछ करने के बाद अदालत ने हिरासत अवधि चार दिन और बढ़ा दी। 26 मई को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शहर की रहने वाली मल्होत्रा ​​एक यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जेओ" चलाती थीं।