Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

Maharashtra: पुणे में खड़ी सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वरगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पहले से चोरी और चेन छीनने के मामले दर्ज हैं। 

स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का सबसे बड़ा बस जंक्शन है। पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैठण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि उसकी बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। 

इसके बाद आरोपी पीड़िता को विशाल बस अड्डा परिसर के एक सुनसान हिस्से में खड़ी खाली बस में ले गया। अभी अंधेरा था और जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी भी अंदर आ गया और उसके साथ बलात्कार कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।