Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में एमबीए के छात्र ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एमबीए के एक छात्र ने नौवीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि घटना इंदिरापुरम इलाके की ‘एंजल जुपिटर सोसाइटी’ में हुई। पुलिस के अनुसार, मृत छात्र की पहचान हर्षित त्यागी (25) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर नशे की लत और अवसाद से जूझ रहा था।

पुलिस ने बताया कि हर्षित बाथरूम जाने के बहाने अपने कमरे से निकला लेकिन बालकनी में जाकर उसने छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, हर्षित की मां पूनम त्यागी और चचेरे भाई हिमांशु वत्स उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।